फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rajasthan police attacked with iron rods

राजस्थान पुलिस पर लोहे की रॉड से हमला

Mon, 30 Dec 2013 09:50 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
 Rajasthan police attacked with iron rods
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर के नांगल चौधरी रोड स्थित शराब के गोदाम पर सोमवार सुबह तफ्तीश के लिए आई राजस्थान पुलिस टीम पर आठ-दस लोगों ने सरियों और लोहे की रॉड से हमला कर एक एसआई, दो कांस्टेबल और एक आरोपी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के जवानों ने राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों को हमलावरों से छुड़वा कर नारनौल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 132, 353, 186, 323, 506 व 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 27 दिसंबर को राजस्थान के थाना करधनी (जयपुर) पुलिस ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब से लदी एक गाड़ी को अपने कब्जे में लिया था। गाड़ी चालक मुकेश निवासी विराट नगर (जयपुर) को भी हिरासत में लिया था।

चालक ने बताया कि वह शराब नारनौल (हरियाणा) स्थित शराब के गोदाम से खरीदी थी। इस मामले में तफ्तीश के लिए राजस्थान पुलिस की तीन सदस्यीय टीम सोमवार सुबह सवा आठ बजे चालक को लेकर नारनौल आई थी।


जब आरोपी चालक पुलिस टीम को लेकर शराब के गोदाम पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने मुकेश पर लोहे की रॉड और सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 पुलिस ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में एसआई विनोद निवासी झुंझनूं, कांस्टेबल देवेंद्र और अमित निवासी जयपुर को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed