फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rahul Gandhi posted on X, Why youth of Haryana being forced to live in foreign countries because of Donkey

क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा?: राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना; वीडियो भी किया जारी

Tue, 24 Sep 2024 04:13 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi posted on X, Why youth of Haryana being forced to live in foreign countries because of Donkey
करनाल पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका यात्रा से लौटे हैं। जिसके बाद वह पिछले दिनों हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे थे, यहां उन्होंने अमेरिका में रहने वाले अमित के परिजनों से मुलाकात की। जोकि, वहां सड़क हादसे में घायल हो गया था। अब राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि बड़ी संख्या में युवा बेहतर रोजगार और अवसरों की तलाश में विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन में रोजगार के अवसरों की कमी के चलते यह स्थिति और गंभीर हो गई है। बेरोजगारी की इस बीमारी ने लाखों परिवारों को अपनों से दूर कर दिया है, जिससे न सिर्फ युवा बल्कि उनके परिजन भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक दशक में भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार के अवसर छीनकर उनके साथ गहरा अन्याय किया है। टूटी उम्मीदों और हारे मन से मजबूर होकर ये युवा यातनाओं की यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि अगर इन्हें अपने देश में, अपनों के बीच जीविका कमाने का पर्याप्त अवसर मिलता, तो ये कभी अपना वतन छोड़ने को तैयार न होते।

 

कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि सरकार बनने के बाद एक ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी जिससे हरियाणा के युवाओं को विदेश जाने की मजबूरी नहीं होगी। हम राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाकर इस समस्या का समाधान करेंगे, ताकि कोई भी युवा अपने सपनों के लिए अपनों से दूर न हो।

डंकी रूट से ही अमेरिका पहुंचा था अमित

हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी 21 सितंबर को करनाल के घोघड़ीपुर गांव निवासी अमित मान के घर पहुंचे थे। दरअसल, अमित डंकी रूट से ही अमेरिका पहुंचा था और अब उसे वापस आने में दिक्कत हो रही है। डंकी रूट का मुद्दा सीधे बेरोजगारी से जुड़ा है और कांग्रेस का इस चुनाव में मुख्य मुद्दा ही बेरोजगारी का है।

पिछले दो दशक से हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में विदेश जा बसे हैं। इन बच्चों के परिजन और विपक्षी दल मानते हैं कि रोजगार की कमी से उनके बच्चे विदेश की ओर रुख कर रहे हैं। जब तमाम कोशिशों के बाद युवाओं का वीजा नहीं लगता है तो वह डंकी रूट से विदेश जाते हैं। इसमें लाखों रुपये खर्च होता है और कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।

दीपेंद्र हुड्डा उठाते रहे हैं मुद्दा, संसद में भी पूछा था सवाल

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी हर सभा में डंकी रूट और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हैं। बीती जुलाई को संसद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डंकी रूट का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पूछा कि देश व हमारे प्रदेश के लाखों नौजवान बेरोजगारी और हताशा से परेशान विदेशों की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में करीब 97 हजार भारतीय नागरिक जंगल के रास्ते अमेरिका पहुंचे हैं।

यूएस में 15 लाख ऐसे भारतीय नागरिक हैं, जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। विदेश मंत्रालय ऐसे लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कार्य कर रहा है। इस पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि भारत सरकार ने ई-माइग्रेट पोर्टल शुरू किया है। इसका मकसद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मगर जो नागरिक इस सेवा का लाभ नहीं उठाते हैं। उनके लिए दिक्कत आती है। रजिस्ट्रेशन से हम उनसे संपर्क में रख पाते हैं। परेशानी होने पर उनकी मदद भी करते हैं।

राहुल पहले भी अचानक पहुंचते रहे हैं हरियाणा

यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी अचानक हरियाणा में पहुंचे हो। इससे पहले वह सोनीपत के एक गांव पहुंचे और किसानों के साथ खेत में जाकर धान को बोया। उससे पहले वह ट्रक ड्राइवर के साथ उसके ट्रक में बैठकर अंबाला पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वह हरियाणा में पहुंचे थे और कई लोगों से मुलाकात की थी।

हरियाणा में की जाएगी दो लाख पक्की भर्ती 

वहीं, अब हरियाणा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी कूद पड़ी हैं। प्रियंका ने हरियाणा भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।
 

प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं, जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है। 

प्रियंका ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जाएगी। साथ ही पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के ठोस उपाय किए जाएंगे। हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed