फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   protest againt inflation

महंगाई के खिलाफ बुलंद की आवाज

Tue, 08 Oct 2013 09:49 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
protest againt inflation
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो वह आंदोलन ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन



मंगलवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं राज्य सचिव सत्यवान के नेतृत्व में काफी संख्या में एसयूसीआई के सदस्य हुडा कांप्लैक्स में एकत्रित हुए। सत्यवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बड़े-बड़े घोटाले निरंतर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अध्यापक व पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने, गोरखपुर में परमाणु संयंत्र बनाने का निर्णय रद्द करने और सस्ते, सुलभ व त्वरित न्याय के लिए हरियाणा का उच्च न्यायालय प्रदेश के बीच में रोहतक लाने की भी मांग की गई। इसके बाद सदस्य सत्यवान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांग पत्र सीटीएम को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अनूप सिंह मातनहेल, राजेन्द्र सिंह, रामफल, ईश्वरसिंह राठी, रोशनलाल, हरिप्रकाश और विजयकुमार मौजूद रहे।



ये है मांगें
किसानाें के कर्जे समाप्त करने, उन्हें लाभकारी मूल्य देने, रिलायन्स एसईजैड के लिए अधिग्रहित भूमि उसके मालिकों को वापस देने, नहरी पानी का न्यायसंगत बटवारा करने, टोल टैक्स व प्रॉपर्टी टैक्स हटाने, बिजली दर बढ़ोतरी वापस लेने, मनरेगा में 350 रुपये की चालू दिहाड़ी लागू करने, भवन निर्माण मजदूर-कारीगरों का पंजीकरण सरल करने व उनकी आर्थिक सहायता बढ़ाने, बेरोजगारी भत्ता 5000 रुपये महीना देने, बुढ़ापा व विधवा पेंशन 2000 रुपये महीना करने, आशा, मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी व चौकीदारों समेत मजदूरों को 15000 रुपये न्यूनतम वेतन देने और शिक्षा व इलाज सभी को मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed