{"_id":"a1cde57716b77c028108e73cf1b8e290","slug":"protest-against-high-rates-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी बिजली के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी बिजली के खिलाफ अभियान
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव सिटीजन काउंसिल ने बिजली की दरों में अनियमित वृद्धि के खिलाफ तीन जनवरी से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को बिजली की अनुचित दरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान की शुरुआत सदर बाजार से होगी।
विज्ञापन
काउंसिल के प्रधान आरएस राठी ने बताया कि 2012 से अब तक हरियाणा में बिजली दरों में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की गई है। इससे बिलों में 2.40 रुपये प्रति यूनिट तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा में आज बिजली 5.98 रुपये से लेकर 7.37 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूली जा रही है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में 4.34 रुपये से 5.91 रुपये, दिल्ली में 1.95 (800 यूनिट तक) रुपये से 6.80 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 2.85 रुपये से 4.70 रुपये, राजस्थान में 3 रुपये से 5.45 रुपये और उत्तरप्रदेश में 4.30 रुपये से 5.15 रुपये है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार एफएसए (फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट) के नाम पर दरों में वृद्धि की जा रही है। इस समय लगभग 1.06 रुपये से 1.27 रुपये तक एफएसए के नाम पर वसूले जा रहे हैं।
अन्य किसी प्रदेश में इस तरह का कोई शुल्क नहीं है। विभाग का कहना है कि हरियाणा के लिए कोयला आयात किया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों की दरों को देखें तो उन्हें कोयला आयात की जरूरत नहीं पड़ती। जनता जानना चाहती है कि क्या कोयला केवल हरियाणा के लिए ही आयात किया जा रहा है।
भरपूर समर्थन मिलेगा
विभाग ने हाल ही में स्लैब सिस्टम प्रणाली को भी फ्लैट कर दिया है। इसकी वजह से भी लगभग 50 पैसे प्रति यूनिट तक का इजाफा हुआ है। काउंसिल के प्रधान ने कहा कि लगातार बढ़ रहे बिजली के बिलों से आम जनता पूरी तरह परेशान है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।