फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   prostitution in the guise of Blackmail to control

सेक्स रैकेट: करती थीं धंधा पर अंदाज था बड़ा गंदा

Fri, 30 Aug 2013 01:02 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
prostitution in the guise of Blackmail to control

हरियाणा पुलिस ने करनाल में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पहले वेश्यावृति की आड़ में ग्राहक फंसाता और बाद में उसे ब्लैकमेल करता। इसमें पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इनमें वेश्यावृति करने वाली तीन महिलाएं व ग्राहक भी शामिल हैं। आरोप है कि महिलाओं ने ग्राहक को बंधक बनाया और फिर रुपये ऐंठे।

इतना ही नहीं रुपये ऐंठने के बावजूद उसे छोड़ा नहीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाएं सोनीपत व पानीपत शहर की रहने वाली हैं।

शहर थाना प्रभारी नायाब सिंह ने बताया कि कुछ रोज पहले पुलिस ने छापामारी कर वेश्यावृति करने वाले गिरोह का काबू किया था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले ग्राहक बनाते थे और बाद में ब्लैकमेलिंग करते थे।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि वेश्यावृति का रैकेट चल रहा है। कुछ रोज पहले ही एक आदमी ने शिकायत दी कि उसे वेश्यावृति के नाम पर कुछ महिलाएं व आदमी ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
थाना प्रभारी नायाब सिंह ने बताया कि भिवानी के गांव चांदवास में रहने वाले रोहताश से वेश्यावृति का धंधा करने वाली महिलाओं की बातचीत हुई। 19 नवंबर को युवक को करनाल बुलाया गया।

शाम को चार बजे जैसे ही युवक आरोपी महिला के घर से बाहर जाने लगा तो अचानक एक महिला से उसे घेर लिया और अपनी बेटी से दुराचार की बात कहने लगी। इसी बीच एक युवक महिला का भाई बनकर घर में आ धमका।

युवक ने भी आते ही रोहताश के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे तीन लाख रुपये देने की बात कही। पैसे नहीं देने पर उस पर दुराचार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई।

बाद में चांदवास के सरपंच के हस्तक्षेप से सौदा 50 हजार में तय हो गया। इसी बीच पैसे लेने आई कार के नंबर के आधार पर पुलिस पीछा करते हुए मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों की निशानदेही पर तीन महिलाओं समेत नरेंद्र, नरेश, रविंद्र, प्रदीप को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रोहताश को मुक्त कराया।

ग्राहक समेत सभी पर मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह को दीपा चलाती थी और चारों युवक पहले उसका शिकार हो चुके थे। बाद में ये गिरोह के सदस्य बनकर दीपा के साथ मिलकर ठगी करने लगे। चारों युवक उचाना के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

उधर, इस मामले में पुलिस ने रोहताश को भी आरोपी बनाया है। इसके अलावा सात लोगों को वेश्यावृति करने, कराने और बंधक बनाने और फिरौती का रुपया लेने के बाद भी पीड़ित को रिहा नहीं करने का आरोपी बनाया है।


पुलिस का कहना है कि तीनों महिलाएं सोनीपत व पानीपत से संबंध रखती हैं और करनाल में यह रैकेट चलाती थी। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed