फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Prospective teachers wore thrown Diploma

भावी शिक्षकों ने पटके पहनकर डिप्लोमा लिया

Mon, 11 Nov 2013 09:58 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
चरखी दादरी/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
Prospective teachers wore thrown Diploma
हरियाणा के चरखी दादरी स्थित केएन शिक्षण महाविद्यालय में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर दीक्षांत समारोह हुआ।
विज्ञापन


इसमें जनता कालेज के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं पूर्व डीईओ जगजीत सिंह साहू ने की।

छात्र-अध्यापकों ने रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, कालेज प्राचार्य एवं पूर्व डीईओ जगजीत सिंह साहू, संस्था निदेशक प्रीतम फोगाट, चेयरमैन राजपाल सिंह, निरंजन देशवाल और शिक्षिका मीनू ने संयुक्त रूप से डीएड कोर्स, प्राथमिक शिक्षक कोर्स पूरा कर चुके भावी शिक्षकों को पटके पहनाकर डिप्लोमा प्रदान किए।

इस अवसर पर संस्था के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में टॉपर कुमारी सोनिया जांगड़ा, समता, मंजू, सोनू कुमारी व ज्योति रानी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुमारी रविना अंजना ने भजन पेश किया। समता ने ‘हाय रे मेरा घाघरा’ गीत पर एकल नृत्य पेश किया। सीमा, सोनिया, मोनिका, शीतल, वंदना, कविता, नेहा हिमांशी ने सामूहिक नृत्य पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षक कालेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में एमएलआरएस कालेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने भावी शिक्षकों को डिप्लोमा प्रदान किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक अनिल धनखड़ और प्राचार्य डॉ. अनिल हुड्डा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन डॉ. देवेंद्र सिंह ने किया।

डॉ. कौशल ने कहा कि बालक में क्यों, कब, कैसे, क्या आदि से जिज्ञासा पैदा की जानी चाहिए।

उन्होेंने कहा कि अच्छा शिक्षक वहीं है, जिसके पास उत्तम शब्द कोष, अच्छा उच्चारण और बच्चों में रुचि पैदा करने का जज्बा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed