{"_id":"709b96209080259d878d3a20f8d79764","slug":"property-tax-will-deposited-in-70-banks-branches","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स 70 बैंक शाखाओं में जमा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स 70 बैंक शाखाओं में जमा होगा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 26 Dec 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए अब नगर निगम मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। निगम ओबीसी की 21 शाखाओं में टैक्स जमा कराने की सुविधा को सात दूसरे बैंकों को करीब 70 शाखाओं में भी शुरू करेगा।
विज्ञापन
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अतिरिक्त काउंटर बनाने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही। निगम ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की 21 शाखाओं में यह सुविधा दी है।
विज्ञापन
निगम के मुख्य लेखा अधिकारी ने सात अन्य बैंकों में भी यह सुविधा चालू करने का प्रस्ताव निगमायुक्त को भेजा है। इसमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नैशनल बैंक आदि शामिल हैं। इन बैंकों से एग्रीमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
निगम के चीफ अकाउंट ऑफिसर पीआर मेहता का कहना है कि बैंकों से एग्रीमेंट के प्रस्ताव पर निगमायुक्त से मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो करीब 90 बैंक शाखाओं में टैक्स जमा कराया जा सकेगा। निगम के अन्य तरह के शुल्क भी इन बैंकों में जमा कराए जा सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।