{"_id":"80c1b3ba61d88836505037c046506b32","slug":"problem-of-power-coming-farmers-bku-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का आ रही बिजली की समस्या पर भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का आ रही बिजली की समस्या पर भाकियू का धरना
जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला जींद में किसानों की बिजली समस्या पर भाकियू ने बुधवार को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
इस मौके पर किसानों ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह घिमाना ने कहा कि किसानों की बिजली संबंधित समस्या को पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के सिवाए कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके अलावा बिजली निगम योजनाओं को भी लागू नहीं कर रहा है।
जिसमें वेवर, वीडीएस स्कीम सरकार ने लागू किया था, लेकिन एसडीओ स्तर के अधिकारी स्कीम को लागू नहीं करने दे रहे हैं।
इसके लाभ से किसानों को वंचित रखा जा रहा है। इसके अलावा किसानों को तार, पोल, जीरो स्विच, इंसूलेटर भी नहीं दिए जा रहे हैं।
छोटे-छोटे कार्यों के लिए किसानों को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू का धरना उस समय तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती।
धरने पर हवा सिंह, प्रकाश, धर्मबीर, रामफल गुलकनी मौजूद थे।