फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Prime Minister laying the foundation stone of Nuclear Power Plant at village Gorakhpur

हरियाणा में बनेगी परमाणु बिजली, पीएम ने किया शिलान्यास

Mon, 13 Jan 2014 05:17 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, गोरखपुर (फतेहाबाद)
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, गोरखपुर (फतेहाबाद) Updated Mon, 13 Jan 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister laying the foundation stone of Nuclear Power Plant at village Gorakhpur

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सोमवार को यहां देश के सबसे बड़े परमाणु बिजली संयंत्र का शिलान्यास किया। इस प्लांट पर 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।

विज्ञापन


यहां 2800 मेगावाट बिजली पैदा होगी। आधी बिजली हरियाणा को मिलेगी। प्लांट के लिए जमीन देने के लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 10 सालों में देश में परमाणु ईंधन से 27000 मेगावाट बिजली पैदा करेंगे। उन्होंने गोरखपुर और आसपास के इलाके में विकास कार्य करवाने का वादा करते हुए कहा कि गोरखपुर में अस्पताल बनेगा, स्पोट्र्स स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा, गांवों तक संपर्क सड़कों का विकास किया जाएगा और रोजगार में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे और कौशल विकास केंद्र की स्थापना के साथ डियर पार्क, हर्बल पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि गोरखपुर परमाणु बिजली संयंत्र के पहले चरण में 21000 करोड़ रुपये की लागत से 1400 मेगावाट बिजली दो यूनिटों से तैयार होगी। दूसरे चरण में 1400 मेगावाट बिजली के यूनिट लगेंगे। पहले चरण की 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन 2020-21 तक शुरू होगा।


प्रधानमंत्री ने दिया सुरक्षा का बार-बार भरोसा
प्रधानमंत्री ने गोरखपुर और आसपास के लोगों को बार-बार सुरक्षा का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का यह परमाणु बिजली संयंत्र हमारे देश की विकसित तकनीक पर आधारित है। हमें गर्व है और इसकी तकनीक बेहद अच्छी। उसका परीक्षण अच्छी तरह से किया जा चुका है। जो रिएक्टर यहां लगाए जाएंगे, वही रिएक्टर गुजरात और राजस्थान में लगाए जाएंगे। इस प्लांट में सुरक्षा के सबसे नए और अच्छे तरीके अपनाएंगे। केंद्र सरकार परमाणु सुरक्षा का खास ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाते समय यह ध्यान रखेंगे कि कभी भी सुरक्षा के विषय में कोई कमी नहीं आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed