फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Power employees protest against MP

सांसद के बयान पर बिजली कर्मी भड़के

Wed, 15 Jan 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 15 Jan 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power employees protest against MP

बिजली मीटर उतारने वाले कर्मचारियों का विरोध करने का आह्वान करने वाले सांसद अवतार सिंह भड़ाना के बयान पर बिजली कर्मचारी भड़क गए हैं।

विज्ञापन


गुस्साए कर्मचारियों ने बुधवार को सेक्टर-23 स्थित बिजली सर्कल कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सांसद अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तब तक ओल्ड फरीदाबाद और नहर पार क्षेत्र में मीटर संबंधी काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


गुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी डिफॉल्टर का कनेक्शन काटने के लिए मीटर उतारने जाने के निर्देश बिजली अधिकारी देते हैं। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (एचएसईबी) के यूनिट सचिव जय भगवान ने बताया कि कई बार आम लोग बिना कारण भी कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसी सांसद का ये ब्यान देना सही नहीं है। बल्लभगढ़ यूनिट सुभाष त्यागी ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में मीटर संबंधित सभी कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।


‘भ्रष्टाचारियों के विरोध की बात कही थी’
सांसद अवतार सिंह भड़ाना के निजी सचिव शोबन सिंह नेगी ने कहा है कि कर्मचारियों का विरोध ठीक नहीं है, क्योंकि सांसद ने जनता से उन भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों का विरोध करने का ऐलान किया था, जो पहले लाखों का बिल देते हैं और फिर उसे ठीक करने के लिए 10-20 हजार रुपये की घूस मांगते हैं। अच्छे कर्मचारियों का विरोध करने की बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अनाप-शनाप बिल भेजकर लोगों के मीटर उतारे जाएंगे, तो उसका विरोध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed