फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Poor crop compensation picketing against manipulation

खराब फसल के मुआवजे में गड़बड़ी के खिलाफ धरना

Mon, 30 Dec 2013 09:54 PM IST
बहल/भिवानी/ब्यूरो
बहल/भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
Poor crop compensation picketing against manipulation
हरियाणा के जिला भिवानी के बहल में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले इलाके के किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर पर धरना दिया।
विज्ञापन


किसानों ने इलाके के विभिन्न गांवों में वर्ष 2012 में रबी फसल के नुकसान के बाद मुआवजे में बरती अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई।

किसानों ने कहा कि सरकार बिजली के बिलों को सही करवाए और गांवों में पिलर बाक्स प्रणाली को बंद करें।

इलाके के सैकड़ाें किसान सुबह दस बजे अनाज मंडी परिसर में एकत्रित हुए। किसानों ने समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर के बाहर करीब चार घंटे तक धरना दिया।

किसानों ने कहा कि रबी फसल 2012 के लिए जो मुआवजा आया था, उसमें बंदरबांट हुई है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अपने चेहते लोगों को मुआवजा दे दिया, जबकि असल हकदार किसानों को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

किसान सभा के बहल ब्लॉक प्रधान कैप्टन ईश्वर सिंह गोपालवास ने बताया कि नांगल और गारनपुरा गांव में मुआवजा वितरण में जो धांधली हुई है, उसकी सही जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कासनी कलां गांव में रबी 2013 में ओले से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा गांव के पटवारी ने कुछ लोगों में बांट दिया, जबकि इसके पात्र लोगों की फसल सही दिखाकर मुआवजा नहीं दिया।

गोपालवास और हरियावास में वास्तविक नुकसान से काफी कम दिखाया गया है। किसानों ने प्रशासन और सरकार को छह जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


इस मौके पर धर्मपाल नंबरदार, दयाराम, शमशेर सिंह, कृष्ण कुमार, डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, मांगेराम, भगवान सिंह, श्रीकांत शर्मा, प्रताप सिंंह मौजूद थे। धरने की अध्यक्षता पूर्व कप्तान ईश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन सुशील कुमार नांगल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed