{"_id":"617bd4dac7b98a4d041d7c7c","slug":"polling-will-be-held-at-121-booths-for-ellenabad-byelection-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: एक लाख 86 हजार मतदाता 121 बूथों पर चुनेंगे विधायक, 20 प्रत्याशियों में मुकाबला, सुरक्षाबलों की 34 कंपनियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: एक लाख 86 हजार मतदाता 121 बूथों पर चुनेंगे विधायक, 20 प्रत्याशियों में मुकाबला, सुरक्षाबलों की 34 कंपनियां तैनात
Fri, 29 Oct 2021 04:33 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:33 PM IST
सार
सिरसा में ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए 121 बूथों पर मतदान शनिवार को मतदान होगा। सुरक्षा के लिए 34 कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं, 300 पुलिस के जवान भी दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं। एक लाख 86 हजार 416 मतदाता नोटा समेत मैदान में उतरे 20 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऐलनाबाद उपचुनाव में शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगी। दो नवंबर को सिरसा में मतगणना की जाएगी। जिसके बाद ऐलनाबाद के विधायक की घोषणा होगी। पोलिंग बूथों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शुक्रवार को सभी बूथों पर ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में ऐलनाबाद में पहुंचाया गया है। ऐलनाबाद चुनाव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 34 कंपनियां बुलाई गई हैं। इसके अलावा दो एसपी, दो डीएसपी सहित दूसरे जिलों से 300 पुलिस के जवान भी बुलाए गए हैं। जिले में तैनात पुलिस जवान ड्यूटी स्थलों पर जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: तीनों दोषियों को 20 साल की सजा, कोचिंग क्लास से आ रही छात्रा से आठ घंटे की थी दरिंदगी
विज्ञापन
20 गांवों के 66 अति संवेदनशील बूथ और 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ किए चिह्नित
पुलिस विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 20 गांवों के 66 अति संवेदनशील बूथ व 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इनमें गांव तलवाड़ा खुर्द के मतदान केंद्र नंबर-1 से 5, बुढ़ी मेड़ी का मतदान केंद्र नंबर-17, कुम्थल का मतदान केंद्र नंबर-92, मिठी सुरेरां के मतदान केंद्र-144 से 146, पोहड़का के मतदान केंद्र-147 से 150, भुरटवाला के मतदान केंद्र नंबर-151 से 153, खारी सुरेरां में मतदान केंद्र नंबर-138 से 140 शामिल हैं।
विज्ञापन
अति संवदेनशील बूथों में निमला में मतदान केंद्र नंबर-129 व 130, कुत्ताबढ़ में मतदान केंद्र नंबर-27 से 29, जमाल के मतदान केंद्र नंबर-156 से 160, 160ए व 161, चाहरवाला के मतदान केंद्र नंबर-66 से 69, कागदाना के मतदान केंद्र नंबर-172 से 174, नाथूसरी कलां के मतदान केंद्र नंबर-74 से 77, ढुकड़ा के मतदान केंद्र नंबर-85 से 87 व 87ए, दड़बा कलां के मतदान केंद्र नंबर-56 से 58, रूपावास के मतदान केंद्र नंबर-165 से 167, तरकांवाली के मतदान केंद्र नंबर-72 व 73, रामपुरा ढिल्लो के मतदान केंद्र नंबर-186 से 188, मल्लेकां के मतदान केंद्र नंबर-34 से 37 व माधोसिंघाना के मतदान केंद्र नंबर-40ए, 41 से 43 को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ घंटे में चकनाचूर हुए थे होनहार छात्रा के सपने, जानें उस काले दिन का सच
कड़ी सुरक्षा में ईवीएम पहुंचाई गईं
ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए वोटिंग करवाने के लिए सभी पोलिंग बूथों पर ईवीएम को प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा में भेजा गया है। प्रशासन की ओर से ऐलनाबाद के गांवों में 121 बूथ बनाए गए हैं। सुबह सात से शाम छह बजे तक इन पर मतदाता पहुंचकर वोटिंग कर सकते हैं। वहीं, पोलिंग बूथों से कुछ दूरी पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से टैंट भी लगाने शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, ऐलनाबाद क्षेत्र के सभी बूथों पर सुरक्षा बल भी तैनात किएं जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: गांव अहरवां के पास बहादुरगढ़ से बठिंडा तक बिछाई गई भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी
कुल वोटर-1,86,416
कुल प्रत्याशी-20 (नोटा सहित)