फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   policeman dismiss

युवक को जलाने का आरोपी जवान बर्खास्त

Fri, 25 Oct 2013 10:55 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
policeman dismiss
शराब की बोतल लाने से मना करने पर युवक को जलाने के आरोपी कांस्टेबल मंजीत को पुलिस अधिकारियों ने बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, झुलसे हुए युवक इंद्रजीत को गंभीर हालत की वजह से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

एक और चश्मदीद के बयान से नया मोड़
इस मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। घटनास्थल के नजदीक होटल पर कार्यरत एक कर्मचारी ने यह कहकर मामले को उल्टा फेर दिया है कि इंद्रजीत ने स्वयं पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया था। वहीं, कबाड़ी के दुकान के संचालक और इंद्रजीत के मालिक धर्मेंद्र ने आत्मदाह की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। धर्मेंद्र ने कहा कि पुलिस कर्मचारी ने ही इंद्रजीत को जलाया है। वहीं, जांच अधिकारी शकुंतराज ने दावा किया कि घायल पर किसी पुलिस कर्मचारी ने समझौता करने का दबाव नहीं बनाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
धारूहेड़ा के हरि नगर निवासी 23 वर्षीय इंद्रजीत धारूहेड़ा में धर्मेंद कबाड़ी के यहां काम करता है। इंद्रजीत ने अस्पताल में वीरवार कोे दिए अपने बयान में आरोप लगाया था कि 22 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे कांस्टेबल मंजीत ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे और बोतल लाने को कहा। उसके मना करने पर उसने पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगा दी। उसने आरोप लगाया था कि मंजीत अकसर दुकान पर शराब के लिए पैसे एेंठने आता था। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को ही पुलिस के संज्ञान में यह मामला ला दिया गया था, लेकिन मामला 24 अक्तूबर को दर्ज किया गया। पुलिस उन पर समझौता करने के लिए दबाव बनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उठे कई सवाल

दो दिन बाद मामला क्यों दर्ज किया गया ?
आत्मदाह की कोशिश का आरोप लगाने वाला तीन दिन तक चुप क्यों बैठा था?
कहीं यह आरोपियों की ओर से प्लान किया गया जाल तो नहीं ?
अगर इसमें सच्चाई है तो इसकी वजह क्या है, कबाड़ी क्यों झूठ बोल रहा है?


शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
- पंकज नैन, एसपी, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed