फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police recovered the kidnapped girl

Haryana: पुलिस ने ढूंढ निकाली छह माह की बच्ची, तीन दिन पहले हुआ था अपहरण; हिरासत में आरोपी

Tue, 20 Jan 2026 06:05 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 06:05 PM IST
सार

पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने वाली दंपती को ढूंढ निकाला है। तीन दिन पहले एक महिला और पुरुष ने बच्ची का अपहरण किया था। 

विज्ञापन
Police recovered the kidnapped girl
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले मॉडल टाऊन के डबल पार्क के पास से अपहृत छह माह की बच्ची गौरी को पुलिस ने ढूंढ लिया है। वहीं, बच्ची का अपहरण करने वाली आरोपी महिला व पुरुष को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ कर रोहतक ला रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकिता ने बताया कि जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


यूपी के गोंडा जिले के गांव पिपड़ा निवासी गीता ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह कमल कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहती है। साथ ही बजरंग भवन फाटक के पास बिस्किट बेचने का काम करती है। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें बड़ी बेटी शिवानी, उससे छोटा बेटा बलराम व सबसे छोटी बेटी छह माह की गौरी है। 17 जनवरी को रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर बजरंग भवन से पैदल बच्चों के साथ कमल कॉलोनी में लौट रही थी। 
विज्ञापन


शिवानी व बलराम साथ में पैदल चल रहे थे जबकि वह बेटी गौरी को गोद में लेकर चल रहा था। साथ में सामान भी ले रखा था। जब वे मॉडल टाउन के नजदीक डबल पार्क के पास पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार एक महिला व एक पुरुष आए। नजदीक आकर बाइक रोकी और कहने लगे ये बच्ची और सामान हमें दे दो। क्यों परेशान हो रहे हो। आगे चलकर आपको बच्ची और सामान दे देंगे। महिला ने उन पर भरोसा कर बच्ची और सामान दे दिया। थोड़ी दूर चलते ही दंपती ने सामान फेंक दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह की अपहृत बच्ची को पुलिस ढूंढने में कामयाब हो गई है। साथ ही आरोपी महिला व पुरुष को भी हिरासत में ले लिया है। जल्छ पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। -इंस्पेक्टर अंकिता, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed