फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   police raids on pub in gurgaon

पढ़ने गए थे ट्यूशन, पी रहे थे पब में शराब!

Mon, 15 Jul 2013 01:23 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
police raids on pub in gurgaon

गुड़गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने डीटी मॉल के बज इन बडीज पब व बार में रविवार को छापा मारा। यहां पुलिस को करीब 100 नाबालिग बच्चे मिले, उन्हें शराब के साथ नशीले पदार्थ परोसे जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग स्टूडेंट्स को नशीले पदार्थ का सेवन कराने की सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त महेश्वर दयाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ शाम चार बजे पब में छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस टीम को वहां लगभग 100 ऐसे स्टूडेंट्स मिले, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। उनके साथ छात्राएं भी थीं, जो शहर के हाई प्रोफाइल स्कूलों में पढ़ती हैं।

इस पर पुलिस अधिकारियों ने उनके अभिभावकों को फोन कर पब में बुलाया और उन्हें बच्चों को उनके हवाले सौंप दिया।

'बेटा तो ट्यूशन पढ़ने गया था'

उनमें से कई अभिभावक तो अपने बच्चों की करतूत पर हतप्रभ रह गए। कई ने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ बच्चों ने घर पर फिल्म देखने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पब के भीतर पांच हुक्के व नशीले पदार्थ की पुड़िया भी मिली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत नाबालिग बच्चों को नशीला पदार्थ परोसने के आरोप में पब मैनेजर अनिल कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed