{"_id":"68f5192587d05e10970f6d38","slug":"pm-modi-will-visit-haryana-on-geeta-jayanti-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं हरियाणा का दौरा, सोनीपत में रद्द हुआ था प्रधानमंत्री का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं हरियाणा का दौरा, सोनीपत में रद्द हुआ था प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
Sun, 19 Oct 2025 10:30 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं। बीते 17 अक्तूबर को पीएम मोदी का सोनीपत में कार्यक्रम रद्द हुआ था।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें भी देंगे। इससे पहले हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्तूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी लेकिन बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके पीछे का कारण वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के कारण मचे उथल-पुथल को बताया जा रहा था। सोनीपत में कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा था। इसके बाद 18 अक्तूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को पीएम का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इससे पूर्व 17 अक्तूबर को सोनीपत में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। राज्य सरकार इस दिन को एक साल में हासिल की गई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाने के साथ सभी सरकारी योजनाओं की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी भी लगवाने वाली थी।
विज्ञापन
एक वर्ष में तीसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था। अब कुरुक्षेत्र में मोदी का एक साल में तीसरा दौरा होगा।