फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Playground spat suddenly changed, players upset

अचानक बदला स्पैट का मैदान, खिलाड़ी परेशान

Fri, 06 Dec 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Fri, 06 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
Playground spat suddenly changed, players upset
खेल विभाग की लापरवाही के कारण शुक्रवार को स्पैट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने अचानक स्पैट कराने की जगह को ही बदल दिया।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ ब्लॉक का स्पैट अटाली गांव में छह से आठ दिसंबर तक होना था। शुक्रवार सुबह सेक्टर-12 के खेल मैदान में टेस्ट हुआ। बच्चाें को कुछ देर पहले ही इसकी सूचना दी गई। विभाग ने तर्क दिया कि अटाली का ग्राउंड काफी खराब है। एक तरफ काफी कांटे लगे हुए हैं, जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

 
ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बिना मैदान देखे ही अटाली में स्पैट कराने की घोषणा की गई थी। दयालपुर गांव निवासी अशोक ने कहा कि विभाग एक दिन पहले शाम को सूचना दे देता तो परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे टेस्ट के लिए सुबह नौ बजे ही अटाली के मैदान पर पहुंच गए थे। चावला कॉलोनी में रहने वाली रानी का कहना है कि ग्राउंड को सही करा स्पैट कराया जा सकता था, लेकिन विभाग ने आयोजन स्थल ही बदल दिया। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा का कहना है कि आयोजन स्थल को लेकर विभाग से गलती हुई है, लेकिन बच्चाें के  हित में मैदान बदलना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed