फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   plans to install CCTVs Remained announced

घोषणा ही रह गई सीसीटीवी लगाने की योजना

Wed, 11 Sep 2013 12:14 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Wed, 11 Sep 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
plans to install CCTVs Remained announced
हरियाणा के कैथल शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का शहर के मुख्य चौक और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की घोषणा मात्र घोषणा बनकर रह गई।
विज्ञापन


 शहर के मुख्य चौराहों समेत रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को बार-बार कैमरे लगाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद इसका किसी प्रकार का असर दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन


दिसंबर माह में नई दिल्ली में हुए गैंगरेप के मामले के बाद पुलिस और शहर के प्रमुख लोगों की अपराध नियंत्रण के लिए मीटिंग हुई थी।

जिला प्रशासन ने महिलाओं और छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने केलिए शहर के प्रमुख 16 स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस के प्रस्ताव के बाद नगर परिषद के सहयोग से शहर के करीब 16 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के मंजूरी मिली थी। यह योजना अभी तक कोई साकार रूप नहीं ले सकी है।

 महिलाओं, छात्राओं समेत सामाजिक संगठनों ने सीसीटीवी लगाने की योजना को जल्द ही मूर्त रूप देने की मांग की है।

शहर में बढ़ रहे आपराधिक मामले
जिले के विभिन्न गांवों से आने वाले छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जहां आपराधिक घटनाओं की सबसे अधिक आशंका रहती है।

यहां से करीब हजारों की संख्या में सुबह-शाम लोगों की आवाजाही होती है।

जिला उपायुक्त ने कई बार अधिकारियों की मीटिंग में सीसीटीवी लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।

जिला उपायुक्त के आदेश के वाबजूद इन स्थानों पर अभी तक कैमरे नहीं लगे हैं।

स्कूल-कॉलेज जाते समय करते हैं छेड़छाड़
कॉलेज और स्कूल छात्राओं ने शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। कुछ छात्राओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शहर के क्वालिटी चौक, हिंद सिनेमा चौक, पिहोवा चौक पर शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं।

स्कूल व कॉलेज से घरों तक पीछा करते हैं।

छात्रा रश्मिी, सुमन, सोनिया, निशा, पिंकी, कविता ने बताया कि छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना को कम करने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे होने अनिवार्य हैं।

शहर वासी प्रेम सैनी, मुकेश अग्रवाल, संजीव चावला, हरपाल सिंह, विजय कुमार, रमेश, गुलाब सिंह, विनय कुमार, सत्यजीत, सुभाष कुमार ने बताया कि चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए जाने से अपराधियों की पहचान करने और पकड़ने में मदद हो सकती है।

 वहीं महिलाओं एवं छात्राओं से की जाने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकता है।

‘जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुसार शहर में सीसीटीवी लगने थे। पुलिस प्रशासन की ओर से उन कैमरों को लगवाया जाना था। अगर जिला पुलिस अधीक्षक नगर परिषद को कैमरे लगवाने के आदेश देते हैं तो परिषद की ओर से कैमरे लगवा दिए जाएंगे।

- रामनिवास मित्तल, चेयरमैन, नगर परिषद  

‘सीसीटीवी कैमरे हेड ऑफिस की ओर से लगने हैं। जिला प्रशासन के आदेशानुसार हेड ऑफिस में राशि सहित लगने वाले कैमरों की संख्या भेज दी गई है। जल्द ही बस स्टैंड पर सीसीटीवी लग जाएंगेे।
- रामकुमार, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed