फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parcel train saved from accident in Haryana, Driver applied emergency brake

बिना अनुमति रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे काम, पार्सल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, दो कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 12 Sep 2020 04:59 AM IST
ajay kumar हरिंद्र पाल सिंह, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
हरिंद्र पाल सिंह, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Sep 2020 04:59 AM IST
सार

  • अंबाला-सहारनपुर लाइन पर बिना अनुमति चल रहा था ट्रैक रिपेयर का काम, एसएसई वर्कस और जेई सस्पेंड
  • पार्सल गाड़ी के चालक की सूझबूझ से टला हादसा, पटरी खुली देख 10 मीटर पर लगाए इमरजेंसी ब्रेक
  • केसरी और बराड़ा के बीच बिना परमिशन चल रहा था ट्रैक रिपेयर कार्य, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
Parcel train saved from accident in Haryana, Driver applied emergency brake
लाल घेरे में अपने स्थान से दूर पटरी का हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर से गुवाहटी जा रही पार्सल ट्रेन शुक्रवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। घटना केसरी और बराड़ा रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 245/18 के पास हुई। पूरे मामले में लापरवाही सामने आने पर रेलवे ने एसएसई वर्कस व जेई को सस्पेंड कर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि ट्रेन नंबर 00466 पार्सल स्पेशल अमृतसर से चलकर लगभग 12.30 बजे छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन अंबाला-सहारनपुर लाइन पर डायवर्ट हो गई। दोपहर लगभग 1.03 पर कंट्रोल पर आए संदेश से अंबाला मंडल के अधिकारियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


जानकारी यह थी कि पार्सल ट्रेन जिस ट्रैक पर दौड़ रही थी, उसके पैंडुलम क्लिप खुले हुए थे। इस कारण पटरी का काफी हिस्सा निश्चित जगह से हटा हुआ था। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक दुरुस्त करने के बाद पार्सल ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना परमिशन के कर रहे थे काम

रेलवे ट्रैक पर काम करने से पहले विभागीय अधिकारियों की तरफ से लिखित परमिशन ली जाती है। जिस ट्रैक पर काम चल रहा होता है, वहां के स्टेशन अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी होती है लेकिन इस मामले में जो प्रथम जानकारी सामने आई है, वह काफी हैरान करने वाली है। इसमें बिना किसी परमिशन के ही ट्रैक पर कार्य शुरू कर दिया गया। इस कार्य की जानकारी अंबाला कैंट से बराड़ा तक किसी भी स्टेशन के अधिकारी को नहीं थी। इसलिए ट्रेन को कैंट स्टेशन से बिना किसी गड़बड़ के बराड़ा की तरफ रवाना किया गया था।

चालक ने दिया सूझबूझ का परिचय
तुगलकाबाद लोको इंजन 30346 में लुधियाना हेडक्वार्टर के चालक राकेश सिंह, सह चालक वर्धन व अमृतसर हेडक्वार्टर के गार्ड आरके शर्मा तैनात थे। ट्रैक पर कार्य करते देखकर चालक ने कुछ दूरी पर ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, अन्यथा ट्रेन के डिरेल होने की पूरी आशंका थी। 

मामला गंभीर
मामला गंभीर है।  ट्रैक पर चल रहे कार्य की जानकारी विभागीय कर्मचारियों द्वारा नहीं दी गई और न ही कार्यस्थल पर किसी प्रकार का कोई निशान लगाया गया था। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर एक बड़े हादसे का टाल दिया। मामले में दो कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर जांच बिठाई गई है। -गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक अंबाला मंडल।
 

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed