{"_id":"65b5898e6842c82ded0ce654","slug":"yrc-workers-learned-disaster-prevention-tips-panipat-news-c-244-1-sknl1009-112761-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वाईआरसी कार्यकर्ताओं ने सीखे आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वाईआरसी कार्यकर्ताओं ने सीखे आपदा से बचाव के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की पांच महिला वाईआरसी (पीला सड़क निगम) कार्यकर्ताओं ने युवा रेड क्रॉस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से यूथ हॉस्टल नैनीताल (उत्तराखंड) में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। इनमें बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं भारती, शीतल, पिंकी, काजल और अंजलि ने कॉलेज वाईआरसी का प्रतिनिधित्व करते हुए 22 से 26 जनवरी तक आयोजित आवासीय शिविर में हिस्सा लिया। शिविर के निदेशक प्रो. दिनेश सिंह राणा रहे और वाईआरसी काउंसिलर डाॅ. पवन कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी वाईआरसी कार्यकर्ताओं के कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी, डाॅ. मुकेश पुनिया, डाॅ. एसके वर्मा, प्रो. मनोज कुमार ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए हरियाणा के कई शिक्षण संस्थानों के वाईआरसी कार्यकर्ताओं को चयन किया गया था। जिन्हें इस शिविर के माध्यम से प्रकृति ओर पर्यावरण को जानने व समझने का अवसर प्रदान किया गया । शिविर में छात्र-छात्राओं को विपत्ति के दौरान आपदा से बचाव करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। आग लगने की स्थिति में अपना बचाव, बिना ब्रिज के नदी को पार करना, पहाड़ों की चढ़ाई, शूटिंग का ज्ञान, कमांडो प्रशिक्षण उनके जीवन में बहुत काम आते हैं।