फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth working in shop attacked

दुकान पर काम करने वाले युवक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
youth working in shop attacked
पानीपत। चौटाला रोड स्थित चाय की दुकान को छह बदमाशों ने निशाना बनाया और दुकान के गल्ले से छह हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। दुकान पर काम कर रहे एक युवक ने बताया कि बदमाशों ने बंडल मांगा था, उसने देने से मना किया तो नाराज होकर बदमाशों ने हमला कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ भी की। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

कुटानी रोड पर अशोक विहार कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसकी चौटाला रोड पर शराब ठेके पास चाय-पकौडे़ की दुकान है। वीरवार देर शाम वह घर चला गया था, रात करीब साढ़े 11 बजे छह बदमाश दुकान में घुस आए। उन्होंने आते ही दुकान पर काम कर रहे गांव सिवाह निवासी अनूप के साथ मारपीट शुरू कर दी। अनूप ने विरोध किया तो दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। दुकान पर उस समय गांव सिवाह निवासी सचिन और कुलदीप भी मौजूद थे, उन्होंने छुड़वाने का प्रयास किया तो बदमाश गल्ले से करीब छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं अनूप ने बताया कि आरोपी पहले जबरदस्ती दुकान में घुस आए। उन्होंने बीड़ी का बंडल मांगा, उसने देने से मना किया तो बदमाशों ने हमला किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद-
मालिक ने बताया कि अनूप ने वारदात के बाद कॉल कर सूचना दी थी। जिस सूचना पर वह दुकान पर पहुंचा और अनूप को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं उन्होंने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें बदमाशों की पूरी घटना कैद मिली। सीसीटीवी को निकलवाकर सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी और फुटेज सौपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed