फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth who drop out will become skillful, free training

हुनरमंद बनेंगे पढ़ाई छोड़ने वाले युवा, मुफ्त प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth who drop out will become skillful, free training
पानीपत। कौशल विकास व उद्यमिता विभाग ने किसी कारणवश स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसे लेकर मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल व वोकेशनल शिक्षकों के साथ कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्किल हब केंद्रों को लेकर किए गए सर्वे के साथ जल्द से जल्द केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने व अन्य कार्रवाई पूर्ण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला सहायक परियोजना समन्वयक रमेश चहल ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से स्किल हब पहल शुरू की गई है। इसके जरिये किसी न किसी कारणवश पढ़ने-लिखने के समय स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को तीन से छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के आठ राजकीय स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जहां स्किल हब केंद्र खोले जाएंगे। इसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) से मान्यता भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

बैच में शामिल होंगे 40 लाभार्थी
एपीसी रमेश चहल ने बताया कि जिले के चयनित स्कूलों में खुलने वाले हब में पीसीए (पेसेंट केयर अटेंडेंट), आटोमोबाइल व रिटेल का शार्ट टर्म कोर्स कराया जाएगा। हर कोर्स में 15 से 45 लाभार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 45 होनी चाहिए। लाभार्थी युवाओं को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ेगी। स्कूल कक्षा खत्म होने के बाद ही उक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान कम से कम 75 फीसदी हाजिरी होना जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस स्कूल में खुलेगा कौनसा स्किल हब केंद्र
ब्लॉक का नाम विद्यालय का नाम कौशल
बापौली जीएसएसएस छाजपुर कलां पीसीए
मडलौडा जीएसएसएस उरलाना कलां ऑटोमोबाइल
बापौली जीएसएसएस बापौली ऑटोमोबाइल
समालखा जीएसएसएस किवाना पीसीए
पानीपत जीएसएसएस काबड़ी पीसीए
पानीपत जीजीएसएसएस शिव नगर रिटेल
इसराना जीजीएसएसएस इसराना पीसीए
समालखा जीएसएसएस समालखा पीसीए
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश भर में 150 स्कूलों में स्किल-हब केंद्र बनाए जाएंगे है। इसमें जिले के आठ स्कूलों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी न किसी कारणवश पढ़ाई पूरी करने से पहले ही स्कूल छोड़ चुके हैं। उनके पास हाल में किसी तरह का काम नहीं है। ऐसे विद्यार्थी इस स्किल-हब में कौशल प्राप्त कर सकेंगे। - बृजमोहन गोयल, डीपीसी-कम-जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed