फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies under suspicious circumstances in friend's house

Panipat News: दोस्त के घर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in friend's house
पानीपत। नलवा कॉलोनी के एक युवक की गंगापुरी रोड स्थित अपने दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना उसके परिजनों को दी। गर्दन पर नीला व नाखून के निशान देखकर परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि वह उससे नशा तस्करी कराता था। वह जब भी अच्छे रास्ते पर चलता, दोस्त फिर उसे अपनी तरफ खींच लेता था। चांदनीबाग पुलिस ने सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट न होने के कारण खानपुर पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ऊझा रोड नलवा कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि वह सात बहन भाई है। उनमें सबसे छोटा भाई मनीष (22) चार साल से अपने दोस्त एक दोस्त के पास गंगापुरी रोड पर रहता था। महीने में एक या दो बार वह परिवार से मिलने आता था। आरोप है कि उसका दोस्त नशा तस्करी का काम करता है। वह गांजा आदि की सप्लाई करता है। वह यही काम उसके भाई से करा रहा था। उसका भाई जब भी नौकरी करने लगता तो दोस्त उसे वापस बुला लेता था। उसने शनिवार रात दो बजे उसकी बहन आशा की ससुराल में फोन कर मनीष के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की सूचना दी। शिवम ने कहा कि मनीष फंदे पर लटका हुआ है। इसे ले जाओ, बहन ने उनके पास फोन किया। वह करीब तीन बजे उसके घर पहुंचे तो मनीष का शव चारपाई पर था। उसकी गर्दन पर नाखून के निशान दिखे। उसे लगता है कि मनीष की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि उसने एक माह पहले भाई मनीष को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी पर लगवाया था। उसी फैक्टरी में वह भी काम करता है, लेकिन एक सप्ताह काम करने के बाद उसके दोस्त ने मनीष पर वापस आने का दबाव बनाया। दबाव के चलते उसने नौकरी छोड़ दी और उसके पास चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed