फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies under suspicious circumstances during party in Panipat

Panipat: पार्टी के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथी युवकों से सीआईए कर रही पूछताछ

Thu, 18 May 2023 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 01:26 AM IST
सार

सीआईए साथ बैठकर पार्टी करने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है।  पुराना औद्योगिक थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। 

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances during party in Panipat
सामान्य अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सुताना गांव में पंचायती जमीन में पार्टी कर रहे छह युवकों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। सुताना निवासी राजेंद्र (46) खेती-बाड़ी करता था। वह बुधवार सुबह सात बजे अपने घर से खेत के लिए निकला था। इसके बाद वह गांव के ही रहने वाले पांच दोस्तों के साथ पंचायती जमीन में बैठकर पार्टी करने लगा। दोस्तों का कहना कि दोपहरी करीब साढे़ 12 बजे शराब पार्टी के दौरान राजेंद्र अचानक बैठे-बैठे पीछे गिर गया।
विज्ञापन


उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उन्होंने समझा कि वह बेहोश हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पास के एक अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र का चेहरा नीला पड़ा है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।

दो बच्चों का पिता था राजेंद्र
राजेंद्र शादीशुदा था। उसके दो बेटे हर्ष और अभि हैं। हर्ष ने हाल ही में 12वीं पास की है, जबकि छोटा छठीं कक्षा में है। पत्नी पिंकी गृहिणी हैं। राजेंद्र दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह खेतीबाड़ी करता था।


प्राथमिक जांच में दोस्तों संग शराब पार्टी के दौरान मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण जानने के लिए विसरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी - नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed