फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth died injured in accident

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार तीसरे युवक ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
youth died injured in accident
तीन दिन पूर्व सनौली के पास हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि करीब साढे़ 8 बजे सनौली हरियाणा सीमा से लगते यूपी के गांव पंजीठ निवासी अमित उर्फ मोनू, अमित का भाई सचिन पुत्र राजकुमार सैनी व मुबारिक पुत्र रुकमदीन की बाइक सनौली थाने के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे की चपेट में आ गई थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वे जिले के गांव कुराड़ के निकट स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों भाइयों अमित उर्फ मोनू व सचिन की घटना के दौरान ही मौत हो गई थी जबकि बाइक पर साथ में बैठे तीसरे साथी मुबारिक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मुबारिक की भी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सनौली थाना पुलिस ने मृतक मुबारिक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed