{"_id":"56e5ac334f1c1b10458b456a","slug":"youth-climbed-tawer-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर पर चढ़ ‘वीरू’ बोला, बसंती से मिलवाओ, नहीं कूद जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर पर चढ़ ‘वीरू’ बोला, बसंती से मिलवाओ, नहीं कूद जाऊंगा
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित::::::::::::::
टॉवर पर चढ़ ‘वीरू’ बोला, बसंती से मिलवाओ, नहीं कूद जाऊंगा
लाला लेखराज मिगलानी मार्ग पर चढ़ा फतेहाबाद के गांव सिंदड़ निवासी युवक
पड़ोस के ही गांव की युवती से किया था प्रेम विवाह
न्यायालय ने उम्र कम होने के कारण युवती को भेजा नारी निकेतन करनाल
चार घंटे तक चला ड्रामा, कैथल प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उतारा युवक को
फतेहाबाद पुलिस के हवाले किया युवक, शहर में चर्चा का विषय बना मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव वालों कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा। नहीं तो मुझे मेरी बसंती (पत्नी) से मिलवा दो। रविवार को कुछ ऐसे ही फिल्मी अंदाज में फतेहाबाद के सिंदड़ गांव का एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और अपनी पत्नी से मिलवाने की मांग करने लगा।
लाला लेखराज मिगलानी मार्ग पर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक का ड्रामा करीब चार घंटे तक चला। प्रशासन ने हालांकि किसी तरह से युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया। दूसरी ओर युवक पर एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा फतेहाबाद में दर्ज है। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस को सूचित कर दिया गया है। युवक के ड्रामे को देखने के लिए आस-पास के गांव से करीब सैकड़ों लोग आ गए थे।
रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लाला लेखराज मिगलानी मार्ग पर स्थित एक मोबाइल टॉवर पर युवक चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित तहसीलदार ओपी बिश्रोई, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक के साथ बातचीत की। युवक ने ऊपर से ही कागजात के साथ-साथ अपना मोबाइल नंबर दिया। जिस पर अधिकारियों ने उसके साथ बातचीत की। जिसमें पता चला कि युवक फतेहाबाद के सिंदड़ गांव का रहने वाला है। उसने अपने गांव के निकट ही स्थित दूसरे गांव की युवती से कुछ दिन पहले की प्रेम विवाह किया था। परिजनों से असुरक्षित महसूस करने पर उसने उच्च न्यायालय में सुरक्षा की मांग भी की थी, जिसमें न्यायालय ने लड़की बालिग पाए जाने पर सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
लड़की उम्र नाबालिग पाए जाने के कारण उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। युवक का आरोप था कि लड़की को पुलिस ने नारी निकेतन भेजा है। इसीलिए उसे करनाल नारी निकेतन से लाकर उससे मिलवाया जाए, वह तभी नीचे आएगा। यदि किसी ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास किया तो वह कूद जाएगा। इस ड्रामे की सूचना आस-पास की कॉलोनियों में फैल गई और भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में तहसीलदार ओपी बिश्रोई सहित अन्य अधिकारियों ने उससे संपर्क साध कर उसकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। जिस पर करीब दस बजे उसे नीचे उतारा जा सका। लोगों में साढ़े चार घंटे तक चले इस ड्रामे के चलते उत्सुकता बनी रहीं।
चंडीगढ़ से वापस आ रहा था युवक
टॉवर पर चढ़ा युवक पूरी तैयारी के साथ आया था। वह अपने साथ पानी की बोतल, मोबाइल सहित एक बैग लिए हुए था। वह चंडीगढ़ से सुबह गाड़ी में कैथल पहुंचा था। नए बस अड्डे के निकट गाड़ी से उतर कर वह यहां इस मार्ग पर आकर टॉवर पर जा चढ़ा। कंबल ओढ़कर टॉवर पर बैठे-बैठे उसने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की और अपनी मांग पूरी करने को कहा। उसने नारी निकेतन करनाल का टेलीफोन नंबर भी दिया। वह करीब सवा पांच बजे टॉवर पर चढ़ा था। उसे लगभग 10 बजे उतार लिया गया।
क्या कहना है अधिकारी का
कैथल के जांच अधिकारी हवा सिंह ने कहा कि इस युवक ने जिस लड़की से विवाह किया था। उसकी उम्र कम होने के चलते उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। युवक का कहना था कि पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजा है। जबकि न्यायालय के आदेशों के बाद लड़की को नारी निकेतन भेजा गया था। युवक को फतेहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फतेहाबाद में उसके खिलाफ लड़की को बहा-फुसलाकर भगाने के आरोप में केस दर्ज है।
क्या कहा तहसीलदार ने
तहसीलदार ओपी बिश्रोई ने कहा कि एक युवक टॉवर पर चढ़ गया था। वह किसी लड़की से मिलवाने की बात कह रहा था। उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।