फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth caught by HT wires while jumping into canal from railway overbridge in Panipat

पानीपत: रेलवे ओवरब्रिज से नहर में छलांग लगाते समय एचटी तारों की चपेट में आया युवक, डूबने से मौत

Tue, 14 Jun 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 11:31 PM IST
सार

करंट लगने से बाद युवक नहर में जा गिरा। झुलसने के कारण संतुलन बिगड़ने से वह तैर नहीं पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Youth caught by HT wires while jumping into canal from railway overbridge in Panipat
मनीष (18) का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक नहर में छलांग लगाने के लिए करीब 60 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा, लेकिन हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से झुलस गया और सीधा नहर में जा गिरा।

विज्ञापन

 

झुलसने के कारण वह तैर न सका और नहर में डूब गया। दोस्तों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस और गोताखोर की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। सोमवार देर शाम शव मिला। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

दीनानाथ कॉलोनी निवासी ममेरे भाई मनोज ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मनीष (18) घर से जा रहा था। पूछने पर कहा कि वह निजी काम से जा रहा है, जल्द घर लौटेगा। दो घंटे बाद मनीष का साथी घर आया, जिसने बताया कि मनीष नहर में डूब गया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब डेढ़ दिन की तलाश के बाद सोमवार को शव बिंझौल के पास नहर से मिला। मनीष के दोस्तों ने बताया था कि वह पानीपत जींद रेलवे ट्रेक के पास नहर में नहा रहे थे। मनीष 60 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से नहर में छलांग लगाने को चढ़ा था। वह छलांग लगाने ही वाला था कि अचानक हाई वोल्टेज तारों में करंट आ गया, जिसने उसे अपनी ओर खींच लिया।

 

करंट लगने से मनीष के हाथ-पैर, पेट, कमर समेत शरीर के कई हिस्से झुलस चुके थे, जिससे वह नहीं तैर सका और संतुलन बिगड़ने के कारण डूब गया। ममेरे भाई मनोज ने बताया कि मनीष तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed