{"_id":"64d2a46e401f5d91c3091c28","slug":"youth-attacked-with-needle-in-old-enmity-panipat-news-c-244-1-sknl1015-3925-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुरानी रंजिश में युवक पर सुए से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुरानी रंजिश में युवक पर सुए से हमला
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड पर पुरानी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने एक युवक पर सुए से हमला कर दिया। घायल युवक एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी के आजमगढ़ निवासी वकील सरोज ने बताया कि वह हाल में पानीपत के तहसील कैंप में प्रकाश नगर में रहता है। उसका भाई रामू सरोज भी उनके साथ रहता है। रामू कच्ची चाऊमीन सप्लाई करने का काम करता है। उसकी कुछ समय पहले पड़ोसी राम के साथ कहासुनी हो गई थी। पांच अगस्त को रामू चाऊमीन की सप्लाई कर रहा था। बरसत रोड पेट्रोल पंप के पास राम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इनमें से एक युवक ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से दो वार किए। इससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने भाई को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।