फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young ready to salute the National flag

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए जवान तैयार

Thu, 23 Jan 2014 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा Updated Thu, 23 Jan 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
Young ready to salute the National flag
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए एनसीसी के जवानों ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जवानों और स्कूली छात्रों ने अनाज मंडी में जमकर रिहर्सल की है। 26 जनवरी को जवानों के कदम से कदम मिलाकर छात्र-छात्राएं बैंड की धुन बजाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम एचसी भाटिया ने वीरवार को अनाजमंडी, किसान विश्राम गृह और अन्य जगहों का जायजा लिया। अनाजमंडी के प्रांगण में वीरवार सुबह से ही डीएवी कालेज से सीनियर विंग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राएं, पिहोवा, धूलगढ़ के स्काउट व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्ज गाइड, शिव शिक्षा निकेतन, डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसएन स्कूल का बैंड के छात्र-छात्राएं परेड की रिहर्सल करने के लिए पहुंचं। जवानों और छात्रों ने रिहर्सल की।
विज्ञापन


खंड संसाधन समन्वयक पिहोवा, श्रीपाल बंसल, कुलदीप सिंह, अश्वनी, हरजीत सिंह, चंद्रभान, राजेंद्र और विरसा सिंंह की देखरेख में रिहर्सल की गई। इसके साथ ही राजकीय स्कूल पिहोवा, एसडी शिक्षा निकेतन, बाबा श्रवण नाथ स्कूल, बीएमएस स्कूल व पंडित अनंत राम मेमोरियल स्कूल गलेडवा स्कूल के विद्यर्थियों ने सामूहिक पीटी शो की रिहर्सल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम एचसी भाटिया के दिशा निर्देशानुसार सभी अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को सुबह 10 बजे अनाजमंडी के प्रांगण में अंतिम रिहर्सल की जाएगी।

व्यवस्था के लिए सात अधिकारी नियुक्त
गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीआईपी, अधिकारियों, गणमान्य लोगों व अन्य व्यवस्था के लिए एसडीएम एचसी भाटिया ने नायब तहसीलदार धूप सिंह, बीडीपी ओआरडी साहनी,मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह, एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह, पंचायती राज के उपमंडल अधिकारी सुंदर सिंह, नगरपालिका सचिव निर्मल प्रकाश वर्मा और एसडीओ पीडब्ल्यूडी नवनीत नैन को नियुक्त किया है।

सीपीएस होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

एसडीएम एचसी भाटिया ने बताया कि अनाज मंडी पिहोवा में उपमंडल स्तर पर मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी मुख्य अतिथि होंगे।


छह स्कूलों के 200 विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

26 जनवरी समारोह में आकर्षक बनाने के लिए उपमंडल के 6 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसमें राजकीय कन्या स्कूल पिहोवा, श्रीगुरुनानक देव एकेडमी, भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसआईएस एकेडमी, डीएवी स्कूल और हिमालय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed