{"_id":"66908b3dc3db44d4180dbda6","slug":"young-man-returning-from-friends-wedding-slips-on-his-bike-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120964-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की बाइक फिसली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की बाइक फिसली, मौत
विज्ञापन
पानीपत। गांव गढ़ सरनाई के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह युवक खोतपुरा गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि गढ़ सरनाई गांव निवासी राहुल (21) बुधवार रात को अपने दोस्त की शादी में खोतपुरा गांव गया था। वहां से वह रात को लौट रहा था। उसके साथ उसका एक और दोस्त था। गढ़ सरनाई के पास इनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आई और दूसरा युवक घायल हो गया। उसने राहुल के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही व मौके पर पहुंचे और राहुल को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।