फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man hit by car, dies

Panipat News: युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Young man hit by car, dies
पानीपत। गांव बाल जाटान के पास पिता के साथ रिफाइनरी से काम कर लौट रहे युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। पिता अपने बेटे को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भांबरहेडी, मुनक जिला करनाल निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। दोनों ही शादीशुदा है। 31 जुलाई को वह अपने बेटे रिंकू (33) के साथ काम की तलाश में नेफ्ता प्लांट रिफाइनरी में गया था। करीब 10 बजे वे दोनों पैदल अपने घर वापस जाने के लिए व्हीकल की तलाश में नहर की ओर चल रहे थे। जब वह बाल जाटान की ओर पहुंचे, तो वहां एक अज्ञात वाहन आया। जिसने तेज गति से पीछे से उसके बेटे रिंकू को टक्कर मारी। जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। उस वक्त बरसात होने की वजह वह कार को नहीं देख पाया था। पीजीआई में उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed