{"_id":"678d6a7097406567a40647fb","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-panipat-news-c-244-1-pnp1006-130863-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदा लगाकर दी युवक ने जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदा लगाकर दी युवक ने जान
विज्ञापन
मतलौडा। नारा गांव में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मतलौडा थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस के परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
नारा गांव निवासी आशीष (25) रिफाइनरी में काम करता था। आशीष के पिता सुरेंद्र की कई साल पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आशीष शनिवार रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह उसका शव कमरे में पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। आशीष की मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गई। यहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अब तक आशीष द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के असल कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।