{"_id":"67a12e92855508773d02e09c","slug":"young-man-cheated-of-rs-22-lakh-in-the-name-of-selling-a-plot-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131633-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्लाॅट बेचने के नाम पर युवक से 22 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्लाॅट बेचने के नाम पर युवक से 22 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने नोहरा रोड पर प्लाॅट बेचने के नाम पर सिवाह निवासी युवक से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी का सात दिन का रिमांड पूरा हो गया है। रिमांड के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना कर्ज उतारने के लिए धोखाधड़ी से प्लॉट बेचा था। अब पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने सतीश निवासी देशवाल चौक जाटल रोड को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उस पर सिवाह गांव के युवक प्रवीण से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नोहरा गांव रोड पर साढे तीन एकड़ जमीन खरीदने का सौदा कर ब्याने के रूप में कुछ पैसे देकर इकरारनामा करवा लिया था। बाद में जमीन पर विवाद हो गया। उसने जमीन के विवाद की बात छुपाकर धोखाधड़ी करने की नीयत से प्रवीन को यह जमीन में से 300 वर्ग गज का प्लाॅट बेच दिया था। उसने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से हड़पी 22 लाख रुपये की नगदी अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने में खर्च कर दी।
थाना पुराना औद्योगिक में प्रवीन निवासी सिवाह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह वर्ष 2023 में नोहरा रोड पर प्लाट खरीदने के लिए जगह देख रहा था। इसी दौरान सतीश, सुनील उर्फ काला , रणधीर व गोपाल ने उससे मिलकर अपना प्लाॅट बेचने की बात कही। उन्होंने 300 वर्ग गज का एक प्लाॅट दिखाया। प्लाॅट के कागजात दिखाते हुए चारों ने कहा यह उनका प्लाॅट है। जो उसने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और प्लाॅट का सौदा होने के बाद उसने 12 सितंबर 2023 को 17 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया और 5 लाख रुपये नकद दे दिए। प्लाॅट के पैसे लेने के बाद उन्होंने फुल एंड फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट का एफेडेबिट उसको दिया।
विज्ञापन
बाद में प्लाॅट पर गया तो उसे पता चला उक्त प्लाॅट सतीश, सुनील उर्फ काला, रणधीर व गोपाल का नहीं है। उसने संपर्क कर बात की तो आरोपी उसको धमकी देने लगे। चारों आरोपियों ने साठ गाठ कर उसके साथ ठगी करने की नियत से प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा प्लाट बेचने के नाम पर उससे 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।