{"_id":"6ad36a66de5adb88ea007407","slug":"young-children-burned-an-effigy-of-ravana-who-symbolizes-ten-vices-panipat-news-c-244-1-sknl1016-166167-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नन्हे बच्चों ने दस दुर्गुणों के प्रतीक रावण का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नन्हे बच्चों ने दस दुर्गुणों के प्रतीक रावण का किया दहन
Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में प्लेवे से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों के लिए विजय उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना के रूप में रामलीला का मनमोहक मंचन किया। देवी दुर्गा के रूप में नन्ही बच्चियों की नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे रावण के पुतले का दहन रहा। इससे पहले बच्चों को रावण के दस सिरों पर अंकित काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, झूठ, चोरी और हिंसा जैसे दुर्गुणों के बारे में बताया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के नारे लगाए।
प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने सबको विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रावण दहन का उद्देश्य बच्चों को अहंकार और बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है। सभी शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।