फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   You have to come next year, you have to come...

Panipat News: अगले बरस आना है तुझको, आना ही होगा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
You have to come next year, you have to come...
अगले बरस जल्दी आना। अनंत चतुर्दशी पर गणेश की मू​र्ति विसर्जित करती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है तुझको आना ही होगा..., गजानन जाना नहीं..., मेरे लाडले गणेश प्यारे गणेश...जैसे भजनों व गीतों से औद्योगिक नगरी गूंज उठी। शनिवार को मौका था अनंत चतुर्दशी का। लोग डीजे व ढोल की थाप पर नाचते व गाते हुए चले।
यमुना में पानी के तेज बहाव के चलते अधिकतर लोगों ने दिल्ली पैरलल नहर और पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गणपति का विसर्जन किया। पुलिस के व्यापक प्रबंधनों के बाद भी असंध रोड, जाटल रोड और गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई।अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन पर लोग शनिवार सुबह घाटों पर पहुंचने लगे। दोपहर बाद विसर्जन के लिए लोगों की संख्या बढ़ने लगी। जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

लोगों ने गणेश पूजा करके गणपति बप्पा को बैंड-बाजे, रंग-गुलाल के साथ नाचते-गाते नगर भ्रमण कराया और बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की। लोगों में गणपति विसर्जन के लिए उत्साह देखा गया। बच्चे, महिलाएं बैंड-बाजों की धुन पर नाचते हुए गणपति विसर्जन के लिए नहरों पर पहुंचे। शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के प्रबंधों के बावजूद असंध रोड, जाटल रोड और गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जहां लोगों को पहुंचने में पांच मिनट का समय लगता था वहां जाम के कारण 20 मिनट का समय लगा। जाम के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

अगले बरस जल्दी आना। अनंत चतुर्दशी पर गणेश की मूर्ति विसर्जित करती महिला। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed