फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   You can apply online for Sainik School till 23rd January

Panipat News: सैनिक स्कूल में 23 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
You can apply online for Sainik School till 23rd January
पानीपत। देश व प्रदेश के विभिन्न सैनिक स्कूलों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ( एआईएसएसईई ) 2025 के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गई है। वर्ष 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए 13 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे लेकिन अब इनकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आगामी 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहू विकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी।
विज्ञापन

डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश हेतु छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2013 तथा 31 मार्च 2015 ( दोनों तिथियां मान्य ) और कक्षा नौवीं में प्रवेश हेतु छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2010 तथा 31 मार्च 2012 ( दोनों तिथियां मान्य ) के बीच होनी चाहिए। कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले अनुमानित सीटों पर होंगे। जोकि कभी भी घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं। 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के बच्चों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान ( विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन ), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्घि परीक्षण (इंटेलिजेंस), सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी। अभ्यर्थी को वेबसाइट पर केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed