फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   You asked for clarification on sixteen question

आप से सोलह बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 10 Jan 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 10 Jan 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
You asked for clarification on sixteen question
समालखा। श्रमिक संगठन इफ्टू के प्रदेश संयोजक और आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने आम आदमी पार्टी के नाम खुला पत्र भेजकर 16 बिंदुओं पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्हाेंने इसके जरिये आम आदमी पार्टी से उसका स्टैंड साफ करने के साथ ही पूछा है कि उनकी पार्टी कांग्रेस-भाजपा से किस तरह से अलग है।

कपूर ने पत्रकाराें से बातचीत में बताया कि उन्होंने अन्ना आंदोलन के समय भी अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के संगठन को पत्र लिखा था, जिसका जवाब आज तक नहीं आयौ।
विज्ञापन


यहीं नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं से वह पिछले करीब एक वर्ष से आप पार्टी से लिखित कार्यक्रम और नीतियों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिलने के चलते उन्होंने खुला पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर मांगा है जवाब
1. भ्रष्टाचार की परिभाषा क्या है और भ्रष्टाचार क्यों है?
2. औद्योगिक श्रमिकों और खेतिहर श्रमिकों के बारे नीति, न्यूनतम वेतन, संवैधानिक अधिकारों के बारे में ?
3. आप पार्टी और कांग्रेस-भापजा की आर्थिक औद्योगिक नीतियों में क्या अंतर है?
4. कारपोरेट पूंजीपतियों को जन लोकपाल के दायरे में लाने बारे में नीति क्या है?
5. जाट आरक्षण का समर्थन या विरोध करते हैं?
6. खाप पंचायतों के बारे में क्या स्टैंड है?
7. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के बारे में नीति?
8. बेरोजगारी क्याें है और इसका हल क्या है?
9. दलितों पिछड़ों को आरक्षण के बारे में क्या स्टैंड है?
10. महंगाई क्या है और इसका हल क्या है?
11. 15 अगस्त 1947 की स्वतंत्रता सही या आजादी के नाम पर धोखा?
12. कश्मीर के बारे में नीति कांग्रेस-भाजपा से अलग क्या स्टैंड है?
13. सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम पर भाजपा-कांग्रेस से आप पार्टी का स्टैंड अलग कैसे है?
14. इंदिरा गांधी हत्याकांड के बाद सिखों के नरसंहार और गुजरात दंगों के बारे में दोषियों को सजा दिलवाने के बारे में आपका क्या स्टैंड है?
15. अमेरिका और अन्य साम्राज्यवादी देशों से संबंधों के बारे में नीति?
16. एक दिसंबर 2009 को ताज पैलेस होटल, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जो प्रोग्राम किया था उसका खर्च कितना था और इसे किसने वहन किया था। क्या आम आदमी ताज पैलेस होटल में प्रोग्राम कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed