फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yoga education to get a new impetus; teachers across the state to receive training.

Panipat News: योग शिक्षा को मिलेगी नई धार, प्रदेशभर के शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Yoga education to get a new impetus; teachers across the state to receive training.
आज से शुरू होगा राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे शिविर का शुभारंभ, 4 नवंबर तक चलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

विद्यालयों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के सरकारी विद्यालयों में योग गतिविधियों को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों तक योग का महत्व पहुंचने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिले में 21 अक्तूबर से राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का शुभारंभ करेंगे। चार नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में योग शिक्षकों को योगाभ्यास की विभिन्न विधियों और विद्यालयों में योग गतिविधियों के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे इस शिविर को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रशिक्षण के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और बीआरसी हॉल को निर्धारित किया गया है। शिविर का उद्देश्य विद्यालयों में योग को नियमित गतिविधि के रूप में प्रोत्साहित करना और शिक्षकों को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप योगाभ्यास करवाने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


योगाभ्यास की विधियों और शिक्षण कौशल पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण के दौरान योग शिक्षकों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों को योग की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से करवाने और विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में योग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासित दिनचर्या विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के आयोजन की तैयारी पूरी

डाइट संस्थान से रसायन शास्त्र प्रवक्ता एकता पंवार ने बताया कि राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारियां विभागीय निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। प्रशिक्षण के लिए डाइट संस्थान और बीआरसी हॉल निर्धारित किए गए हैं। शिविर चार नवंबर तक चलेगा।


वर्जन-

विद्यालयों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देना शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलने से वे विद्यार्थियों को योगाभ्यास अधिक प्रभावी ढंग से करवा सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि विकसित करना और विद्यालय स्तर पर नियमित योग गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। - नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed