फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yoga competition will be organized on six block levels and eight district levels

Panipat News: खंड स्तर पर छह और जिला स्तर पर आठ को कराई जाएगी योग प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga competition will be organized on six block levels and eight district levels
पानीपत। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छह जून को खंड और आठ को जिला स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता कराई जाएगी। खंड स्तर पर नगर निगम के पालिका बाजार मदान पर निगम के कर्मचारियों व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी कड़ी में नौ को एचएसवीपी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण की तैयारी आयुष विभाग द्वारा की जा रही है। इसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें 45 मिनट योगासन लॉजिंग प्रैक्टिस व प्राणायाम क्रिया पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति और एकाग्र करता है। योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बार 11वीं बार योग दिवस मनाया जाएगा। जिला योग को-ऑर्डिनेटर डॉ. संजय राजपाल ने बताया कि छह जून को सभी ब्लॉक में योगासन प्रतियोगिता की जाएगी। जिला योग आसन प्रतियोगिता शिवाजी स्टेडियम में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed