फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yoga amidst light drizzle, the devotees filled with enthusiasm with laughter

Panipat News: हल्की बूंदाबांदी के बीच योग, ठहाकों संग साधकों ने भरा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Yoga amidst light drizzle, the devotees filled with enthusiasm with laughter
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में 10वं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हल्की बूंदाबांदी के बीच हुआ। शुरुआत में साधकों को कार्यक्रम में बारिश से योग में खलल पड़ने का डर सता रहा था, लेकिन मौसम साफ होने के बाद साधकों ने राहत की सांस ली। उन्होंने ठहाकों से लोगों में जोश भर दिया। यहां हजारों साधकों ने योग किया। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। मुख्यातिथि पंचायत और सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने यहां मतलौडा खंड के जोशी गांव में योग एवं व्यायामशाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग विद्या भारत के ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर है। योग अभ्यास शरीर, मन, विचार, कर्म, आत्मसंयम व पूर्णता की एकात्मकता और मानव व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ जोड़ने का भाव है। ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों में रिकॉर्ड 177 सह-समर्थक देशों के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने योग के लाभ गिनाए। उन्होंने कहा कि योग का नियमित अभ्यास रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित योग अभ्यास मजबूत मन व लचीला शरीर देता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, सीटीएम टीनू पोसवाल, पार्षद लोकेश नांगरू, सीएमओ डॉ जंयत आहुजा, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पूर्व सरपंच अवतार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed