फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yellow claw walked in Sukhdev Nagar, gangster Surendra got freed from black gang

सुखदेव नगर में चला पीला पंजा, गैंगस्टर सुरेंद्र काला से छुड़वाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw walked in Sukhdev Nagar, gangster Surendra got freed from black gang
पानीपत। गैंगस्टरों की अवैध पर वीरवार फिर जिला प्रशासन का पीला पंजा चलाया। अबकी बार जिला प्रशासन ने सुखदेव नगर स्थित एक जमीन को गैंगस्टर सुरेंद्र काला गिरोह के कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जमीन पर बनी इमारत को ध्वस्त किया गया। इस दौरान मौके से बरामद सामान को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस का दावा है कि इस जमीन पर सुरेंद्र काला गिरोह के सदस्य ने अवैध तौर पर कब्जा किया था, जिस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन ने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्डा को तैनात किया था। यह कार्रवाई तहसीलदार (सेल्स) की ओर से की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अरुण उर्फ धारा का कहना है कि उसने कोई कब्जा नहीं किया। जमीन 2016 में किराए पर ली थी। उस पर वह जेनरेटर रखकर पिछले करीब आठ साल से बिजली सप्लाई का काम कर रहा था। इस जमीन का केस कोर्ट में विचाराधीन भी है, जिस पर स्टे है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई कर कोर्ट की अवमानना की है। वह फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटकाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सुरेंद्र काला से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयपान सिंह हुड्डा ने बताया कि सुखदेव नगर की मोबाइल मार्केट वाली गली में गैंगस्टर सुरेंद्र काले के गिरोह के सदस्य ने सुशील कुमार की करीब 194 गज के प्लाट पर कब्जा किया हुआ था। ये कब्जा पिछले करीब 8-10 साल से था। यहां जेनरेटर रखकर बिजली सप्लाई का काम किया जाता था। सरकार के आदेशों पर आज इस कब्जे को छुड़वाया गया है। मौके पर प्लाट के चहारदीवारी की गई थी। इसमें कुछ कमरे भी बने थे। प्रशासन के आने से पहले यहां से सामान हटा लिया गया था। मौके पर दो जेनरेटर रखे थे, जो कंडम हालात में हैं। इनको उठवाया जाएगा। कार्रवाई के लिए सिटी थाना एसएचओ समेत करीब 50 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने महज नौ दिन के भीतर ये तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। सबसे पहले 21 सिंतबर को सुरेंद्र काला के गिरोह द्वारा ज्योति कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर उसे कब्जा मुक्त कराया गया। इसके बाद गांव उग्रा खेड़ी में प्रशासन ने 24 सितंबर करीब एक एकड़ में गैंगस्टर मनोज बाबा की फैक्टरी और गोदाम को ध्वस्त किया। अब 29 सिंतबर को प्रशासन ने फिर से सुरेंद्र काला गिरोह से करीब 200 गज जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

वर्जन
सरकार ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों की अवैध तरीके से कब्जा की गई संपत्तियों की तलाश कर उनसे कब्जा छुड़वाने का अभियान चला रखा है। इसके तहत आज ये तीसरी कार्रवाई की गई है। ये संपत्ति भी सुरेंद्र काला गिरोह ने कब्जा कर रखी थी। इससे पहले सुरेंद्र काले और मनोज बाबा की संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा चुका है। इसमें संबंधित विभाग भी कार्रवाई में शामिल रहते हैं। पुलिस की ओर से उनको सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
- शशांक सावन, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed