फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ya to mhaaree dyootee sai, haamanai gusse tai koee dikkat nee

या तो म्हारी ड्यूटी सै, हामनै गुस्से तै कोई दिक्कत नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ya to mhaaree dyootee sai, haamanai gusse tai koee dikkat nee
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर तैनात पुलिसकर्मी । - फोटो : Panipat
पानीपत। भारत बंद के चलते पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने विरोध करना शुरू किया और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गुस्सा होने लगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पूरी तरह से शांत रहे और बोले कि जाम में फंसेंगे तो गुस्सा आएगा। उन्होंने कहा कि या तो म्हारी ड्यूटी सै, हामनै गुस्से तै कोई दिक्कत नी।
विज्ञापन

भारत बंद के चलते किसानों ने नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा, रोहतक बाइपास, डाहर टोल, समालखा, इसराना, मतलौडो और पानीपत से यूपी जाने वाला सनौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली, पेड़, ट्रक खड़े कर दिए थे। इसके बाद हर जगह जाम की स्थिति पैदा होने लगी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़क की बजाए यातायात को वैकल्पिक रास्तों से निकाला। किसानों ने जहां रास्ता रोका, वहां से एक किलोमीटर पहले ही रूट को डायवर्ट किया।
विज्ञापन

रास्ता रोकने पर तय किए डायर्वन के रूट
ट्रैफिक पुलिस ने किसानों की ओर से रास्ता रोकने के बाद रूट डायवर्ट के प्वाइंट तय किया गया। हालांकि प्लानिंग तैयार थी कि अगर इसराना में जाम लगता है तो वह शाहपुर से ट्रैफिक को निकालेंगे। गांव डाहर के पास जाम लगता है तो गांव नौल्था गांव से निकालेंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को रोहतक बाइपास से नहर किनारे से चंडीगढ़ भेजा जाएगा और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को पेप्सी पुल के पास से डायवर्ट कर उन्हें नहर किनारे दिल्ली भेजा जाएगा। हालांकि इस डायर्वजन ज्यादा असर पड़ा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ की गाड़ी निकालने पर भड़के बिजली बोर्ड के जेई
ट्रैफिक जाम में फंसे सीएमओ समालखा की सरकारी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने निकाल दिया। जिसके बाद इसी जाम में फंसा बिजली बोर्ड का जेई आया और सीएमओ की गाड़ी निकालने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी कर्मचारी हूं, आपने तो नहीं जाने दिया। पुलिसकर्मी ने शालीनता से जवाब दिया कि वह इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं, आपको वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। इसके बाद वह चुप हो गए।
किसानों को समझाने पहुंचीं डीएसपी मुख्यालय, नहीं माने किसान
पानीपत टोल प्लजा पर ट्रैक्टर-ट्राली से किसानों ने रास्ता बंद कर दिया था। जिस पर डीएसपी मुख्यालय पूजा डाबला किसानों को समझाने के लिए पहुंचीं। उन्होंने किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। अंत में डीएसपी मुख्यालय ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए एक लाइन खोलकर रखने की अपील की, जिसे किसानों ने मान लिया।
शहर में आने और जाने वाले लोगों को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिए थे, भारत बंद में किसानों ने भी शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन किया। इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रुकने दिया गया।

- संदीप सिंह, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।

पानीपत। नेशनल हाइवे-44 पर गांव रोहतक बाइपास के पास लगाए गए पुलिस द्वारा बैरिकेट

पानीपत। नेशनल हाइवे-44 पर गांव रोहतक बाइपास के पास लगाए गए पुलिस द्वारा बैरिकेट- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर डीएसपी पूजा डाबला किसानों से बातचीत करती हुई।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर डीएसपी पूजा डाबला किसानों से बातचीत करती हुई।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed