फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after falling from crane

क्रेन से गिरने पर श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from crane
पानीपत। सिवाह गांव में एक फैक्टरी में काम करते वक्त श्रमिक क्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। यहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। श्रमिक की पत्नी ने फैक्टरी मालिकों पर उसके पति का सही इलाज न कराने के आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजन बुधवार शाम को सेक्टर 29 पुलिस थाना में गए और फैक्टरी मालिकों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव धुरीवावा, सिकंदरपुर, उत्तर प्रदेश निवासी अनीता देवी पत्नी विजय चौहान ने बताया कि वह पिछले पांच साल से सिवाह में किराए पर रहती है। अपने पति के साथ जेल रोड स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सोमवार को फैक्टरी में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक एक निजी अस्पताल में गए। फैक्टरी मालिक ने कहा कि वह विजय की यहां से छुट्टी कराकर घर से जाएं, लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए उसे डिस्चार्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद इन्होंने उसे यहां से जबरदस्ती खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करवा दिया, वहां बुधवार को इलाज के दौरान उसके पति विजय की मौत हो गई। फैक्टरी मालिकों ने उसके पति विजय के इलाज में लापरवाही बरती। श्रमिक की मौत की सूचना पर सेक्टर 29 थाना पुलिस खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची और यहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक विजय चौहान के परिजन उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद शिवानी फैक्टरी ले गए। वहां मालिक ने शव को देखकर फैक्टरी के गेट बंद करवा दिए। श्रमिक के परिजनों का कहना है कि वे फैक्टरी में ही रहते हैं। इसलिए शव का रात में अंतिम संस्कार कहां करें। इसलिए वो शव यहां लेकर आए। परिजन शव को लेकर गेट पर ही बैठे रहे। परिजनों ने फैक्टरी मालिक की इस हरकत पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed