फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker accused of theft in company arrested

Panipat News: कंपनी में चोरी करने वाला आरोपी श्रमिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Worker accused of theft in company arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सीआईए तीन टीम ने सिवाह के नजदीक स्थित गोल्डन फ्लोर फिनिसिंग कंपनी में चोरी करने वाले आरोपी को समालखा बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी इसी कंपनी में काम करता था। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी कालीरामण मौहल्ला समालखा के रूप में हुई।



सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि समालखा बस अड्डा के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कृष्ण निवासी कालीरामण मोहल्ला समालखा के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपी ने 19 मार्च की रात सिवाह के नजदीक स्थित गोल्डन फ्लौर फिनिसिंग कंपनी में सेफ को हैंड ग्राइंडर से काटकर सात हजार रुपये चोरी करना स्वीकार किया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में रमेश निवासी भारत नगर बबैल रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन








इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी कृष्ण कंपनी में बॉयलर ऑपरेटर का काम करता है। आरोपी की 19 मार्च को नाइट ड्यूटी थी। आरोपी ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में रात के समय मौका मिलते ही सेफ को ग्राइंटर से काटकर नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की राशि में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस में आरोपी से ीन हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त हैंड ग्राइंडर बरामद किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed