{"_id":"7bc2729a75a4de2e79c9b881c8fd155e","slug":"work-will-start-today-on-link-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा लिंक रोड पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा लिंक रोड पर काम
कैथ्ाल
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल के कलायत में करीब तीन साल से बदहाल कस्बे की जीवन रेखा यानी कलायत लिंक रोड पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। रोड के लिए 4 करोड़ 38 लाख 27 हजार 270 रुपये की स्वीकृति जारी हो गई है।
नरवाना की ठेकेदार कंपनी इस सड़क को चमकाएगी। ठेकेदार कृष्णलाल ने बताया कि शुक्रवार से ही वह काम शुरू करा देगा।
सांसद नवीन जिंदल के निजी सचिव राजेश कुमार और संदीप सांगवान ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर लिया है।
अब लोक निर्माण विभाग को यहां सुंदर और टिकाऊ सड़क बनानी है। यह सड़क 11.58 मीटर चौड़ी और 2650 मीटर लंबी है। इसे राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक तैयार किया जाएगा।
हलका प्रभारी महेंद्र सिंह पूनिया ने बताया कि इस सड़क की बदहाली से लोग काफी परेशान थे। सांसद जिंदल के प्रयासों से इस सड़क के लिए धन स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके गोयल ने बताया कि 26 सितंबर को स्वीकृति जारी हो गई है। सड़क निर्माण का काम दीवाली के पहले या तुरंत बाद शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष ढांडा ने बताया कि यह सड़क शुरू में 200 मीटर फोरलेन होगी और इसमें डिवाइडर लगेगा। इसके बाद बाकी के 2450 मीटर तक बिना डिवाइडर के 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। नाले व अन्य बची हुई जगहों को पेवर ब्लॉक से भरा जाएगा।
कलायत की अर्थव्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण लिंक रोड को रेलवे रोड भी कहते हैं। यह रोड नेशनल हाईवे से शहर के साथ-साथ रेलवे स्टेशन को भी जोड़ती है।