{"_id":"68bf4c329f419f674901fa30","slug":"work-in-the-court-premises-remained-closed-after-the-death-of-the-advocate-panipat-news-c-246-1-sknl1018-143497-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिवक्ता के निधन पर कोर्ट परिसर में बंद रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिवक्ता के निधन पर कोर्ट परिसर में बंद रहा कामकाज
Tue, 09 Sep 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अधिवक्ता प्रदीप कुमार का बीमारी के चलते देहांत हो गया। उनके निधन पर जिला बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने सोमवार को कामकाज बंद रखा।
अधिवक्ताओं ने अपने-अपने केबिन में दो मिनट का मौन रखे उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन 15 दिनों मेंअधिवक्ताओं इस तरह पांचवीं बार कामकाज को बंद रखा है। उधर, परिसर में आने वाले वादकारियों ने कोर्ट में जाकर केस की तारीख लेकर वापस चले गए।
उधर, जिला बार एसोसिएशन प्रधान अधिवक्ता विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि अधिवक्ता प्रदीप कुमार को इंफेक्शन की शिकायत थी, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। उनकी मृत्यु पर परिसर में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अधिवक्ता रहे रामकरण व रिटायर्ट सेशन जज बलबीर सिंह आकस्मिक मृत्यु पर भी कामकाज बंद रखा गया था। यह कामकाज बंद उनके सम्मान में किया गया है। वे हमारे पुराने साथी थे। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन में करीब 2100 सदस्य पंजीकृत हैं। जिसमें से 1600 सदस्य नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। बता दें जिला बार एसोसिएशन जिले के वकीलों का एक संगठन है। संवाद