फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Work done on ISRO's kit, daughters will shine in satellite launch

इसरो से मिली किट पर कर काम, सैटेलाइट लॉन्च में बेटियां चमकाएंगी नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Work done on ISRO's kit, daughters will shine in satellite launch
पानीपत। श्रीहरिकोटा में सैटेलाइट लॉन्च के लिए गईं पाइट एनएफएल स्कूल की छात्राएं। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर की 10 बेटियों ने सैटेलाइट बनाया है, जिसे रविवार को श्रीहरिकोटा से राकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। एनएफएल स्थित पाइट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं से 12वीं तक की छात्राएं शनिवार को श्रीहरिकोटा पहुंच गईं। इसरो ने बेटियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को अवसर देने के लिए स्पेस किड्स इंडिया मिशन शुरू किया है, जिसके तहत पाइट की छात्राओं को चुना गया।
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तय किया गया कि देशभर के 75 स्कूलों की बेटियों से सैटेलाइट बनवाकर अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा। इनका नाम सैटेलाइट आजादीसैट रखा गया है। बेटियों ने ट्रेनिंग लेने के बाद इसरो के बताए अनुसार बेटियों ने डिजाइन तैयार किया। रजिस्ट्रेशन करने से लेकर डिजाइन भेजने का काम ऑनलाइन किया गया। इसमें पानीपत की बेटियों का डिजाइन चुना गया। पानीपत इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी कॉलेज में आसपास के 10 स्कूलों की छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई। यहीं पर छात्राओं ने सैटेलाइट बनाए और प्रोग्रामिंग की थी, जिसके बाद पाइट स्कूल की 10 छात्राओं की बनाई सैटेलाइट का चयन कर लिया गया।
विज्ञापन

पहली बार स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल एसएसएलवी अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित होने जा रहा है। यह महज आठ किलोग्राम का है। जमीन की मैपिंग में इस सैटेलाइट का इस्तेमाल होगा। पीएसएलवी को बनाने में सौ दिन लग जाते हैं। छह सौ से ज्यादा लोग काम करते थे पर इस सैटेलाइट को छह से सात लोग आसानी से एसेंबल कर सकते हैं। छात्राओं ने इसकी प्रोग्रामिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की छात्रा श्रेया का कहना है कि वह वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। कहा हमने जो सैटेलाइट बनाया है, अब उसे लॉन्च होते देखेंगे। यह बेहद रोमांचभरा रहने वाला है।

अपनी सैटेलाइट की लॉन्चिंग देखने का सपना सच हो रहा : शाइनी
छात्रा शाइनी ने कहा कि सैटेलाइट की ट्रेनिंग के वक्त अपनी सैटेलाइट लॉन्च होते देखने का सपना था, जो सच हो रहा है। हमने खुद इसे बनाया है।
प्रतिभाशाली हैं बेटियां, नाम किया रोशन
पाइट स्कूल के चेयरमैन सुरेश तायल और सचिव राकेश तायल ने कहा कि बेटियां प्रतिभाशाली हैं। इन्हें अवसर मिला तो इन्होंने बता दिया कि अंतरिक्ष तक भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। पानीपत के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां की बेटियों का बनाया सैटेलाइट लॉन्च होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed