फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Won 12 medals including eight gold in Senior Taekwondo Cup

Panipat News: सीनियर ताइक्वांडो कप में आठ स्वर्ण समेत 12 पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Won 12 medals including eight gold in Senior Taekwondo Cup
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ियों हरियाणा सीनियर ताइक्वांडो कप-2024 में चार स्वर्ण समेत 12 पदक जीतकर कॉलेज के साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। अमित कुमार, भारती, अमन राणा और मोहम्मद कैफ अंसारी का शानदार खेल की बदौलत सीनियर नेशनल के चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने शुक्रवार को खिलाड़ियों का कॉलेज में जोरदार स्वागत किया। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि खेल हमें स्वस्थ तो रखते हैं, साथ ही हमें जीवन में दूसरी उपलब्धियां प्राप्त करने में भी मदद करते हैं। हमारा व्यक्तित्व और बहुमुखी विकास खेलों से ही बनता और संवारता है। खेल का मैदान हमारे आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय को बढ़ाता है। यही कुछ इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खिलाड़ियों उपलब्धि कॉलेज और पानीपत जिले के लिए मायने रखती है। इससे न सिर्फ इन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी कुछ करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। सीनियर हरियाणा ताइक्वांडो कप में पदक जीतना कोई सामान्य बात नहीं है। इसमें सफलता प्राप्त कर खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कॉलेज में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर प्रो. रेखा, कोच अंकुश, प्रो. आनंद, प्रो रूद्र, ग्राउंडमैन प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने ये जीते पदक
डॉ. सुशीला बेनीवाल ने बताया कि भारती ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण, अमित मलिक ने 68 किलोग्राम में कांस्य, अमन ने 54 किलोग्राम में रजत और कृष कुमार ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमित मलिक ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में रजत, अमन राणा ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया । जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमित मलिक, भारती और अमन राणा ने क्रमशः 68, 49 और 58 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। मोहम्मद कैफ अंसारी ने हरियाणा जूनियर कप, जिला और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed