फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women will contest eight seats in the 17 wards of the Zilla Parishad

जिला परिषद के 17 वार्डो का ड्रा से हुआ आरक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women will contest eight seats in the 17 wards of the Zilla Parishad
पंचायती राज के चुनाव का आगाज हो चुका है। जिला परिषद की सीटों को को ड्रा के जरिए आरक्षित किया गया, जिसके तहत आठ सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ेेंगी, जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवार महज पांच ही सीटों पर भाग्य आजमा सकेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वीरवार को जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण के लिए ड्रा निकाला गया। अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने की। हरियाणा पंचायती राज चुनाव (संशोधित) नियम 2021 के नियम 5 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार, जिला परिषद पानीपत की सीटों एवं वार्डों का आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग-ए और महिलाओं के लिए ये ड्रा निकाला गया। पूरी प्रकिया की प्रशासन ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई। इसमें सात वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया। एक वार्ड को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पांच वार्ड सामान्य वर्ग, दो-दो वार्ड पिछड़ा और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वार्ड-1 अनुसूचित जाति
वार्ड-2 सामान्य वर्ग
वार्ड- 3 महिला आरक्षित
वार्ड- 4 पिछड़ा वर्ग-ए
वार्ड-5 महिला आरक्षित
वार्ड- 6 पिछड़ा वर्ग-ए
वार्ड- 7 महिला आरक्षित
वार्ड - 8 सामान्य वर्ग
वार्ड- 9 महिला आरक्षित
वार्ड- 10 सामान्य वर्ग
वार्ड- 11 महिला आरक्षित
वार्ड- 12 सामान्य वर्ग
वार्ड - 13 महिला आरक्षित
वार्ड-14 सामान्य वर्ग
वार्ड- 15 महिला आरक्षित
वार्ड -16 अनुसूचित जाति महिला आरक्षित
वार्ड- 17 अनुसूचित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed