फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women welcomed Modi with Mangalacharan Padyatra

Panipat News: महिलाओं ने किया मंगलाचरण पदयात्रा से मोदी का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Women welcomed Modi with Mangalacharan Padyatra
पानीपत। मंगलाचरण यात्रा के रूप में नौ दिसंबर का दिन पानीपत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। मंगलाचरण यात्रा के लिए 3100 महिलाओं को बुलाया गया था लेकिन मोदी का क्रेज औरतों के सिर चढ़कर बोला। महिलाओं ने पदयात्रा में सभी रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन

पदयात्रा में 3100 नहीं, 5000 से भी अधिक महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पानीपत की सड़कों पर उतरी। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर बड़ी मस्ती के साथ मंगलाचरण यात्रा की। उस यात्रा में महिलाओं ने मोदी के स्वागत के गीत गाए।
विज्ञापन

लोकगीतों एवं हरियाणवी, पंजाबी, पूर्वांचली, अवधी भाषा में मोदी का स्वागत इस तरीके से किया गया जैसे पानीपत नगर की समस्त महिला शक्ति आज सड़कों पर उतरकर मोदी का अभिनंदन कर रही हों। उक्त बात मोदी मिलन मंगलाचरण पदयात्रा के संयोजक समाजसेवी एवं भाजपा जिला प्रवक्ता पं. वेद पाराशर ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही यमुना एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर के अंदर महिला आनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे तक पूरा कम्युनिटी सेंटर महिलाओं से भर गया था। कम्युनिटी सेंटर के गेट पर सर्वप्रथम महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद महिलाओं ने मोदी के लिए मंगल गीत गाने शुरू कर दिए। साथ ही पीएम मोदी के फोटो के साथ सेल्फी लेनी प्रारंभ कर दी। आयोजकों द्वारा महिलाओं को नाश्ता का प्रबंध किया गया।
करनाल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद संजय भाटिया एवं विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज एवं पूर्व मेयर अविनीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। उन्होंने महिलाओं को इतनी तादाद में मोदी के स्वागत के लिए पधारने पर कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मेरे जीवनकाल में मैंने एक साथ पदयात्रा करती हुई महिलाएं इतनी संख्या में पहली बार देखी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महिला शक्ति ने इतनी ऊर्जा के साथ मंगलाचरण यात्रा की, यह इतिहास लिखा गया।
पानीपत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि महिला शक्ति ने किसी नेता के आगमन पर इतनी बड़ी संख्या में मंगलाचरण करती हुई सड़कों पर आई हों। ऐसा लग रहा था मानो महिला महाकुंभ आज पानीपत में ही भर गया हो।  मंगलाचरण पदयात्रा के संयोजक वेद पराशर ने नगर की महिला शक्ति का आभार जताया जिन्होंने इतनी तादाद में आकर मोदी का अभिनंदन किया एवं इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम पदयात्रा की स्याही से यह अपने नाम लिखा। महिलाओं ने इस मंगलाचरण पदयात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में महिला सहयोगी डॉक्टर हेमा रमन ने कहा कि मंगलाचरण यात्रा में शामिल मातृशक्ति का आभार जताया।
बीजेपी नेत्री मालती अरोड़ा ने कहा कि मंगलाचरण यात्रा केवल यात्रा ही नहीं, यह मोदी के प्रति नारी शक्ति के अंदर जो स्नेह है, वह बाहर निकलकर आ रहा है। मोदी के सम्मान में मातृशक्ति हमेशा आशीर्वाद देने के लिए आतुर रहती है। समाजसेवी महेश थरेजा ने सभी मातृशक्ति का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, नीरू विज, डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व मेयर अवनीत कौर, महेश थरेजा, संजय अग्रवाल, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, प्रेम गिरधर, राजकुमार झांब, सुरेंद्र गर्ग, मुकेश बॉस, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, नरेश वर्मा, चांद भाटिया, राहुल विज, सुरेंद्र गोयल, रविंद्र कुमार, सतनाम सिंह, जेपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed